{"_id":"617c334298d4eb24b778c03e","slug":"crime-unnao-news-knp6611823129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के सहारे कई देशों की यात्रा कर चुका सनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के सहारे कई देशों की यात्रा कर चुका सनोज
विज्ञापन
आरोपी सनोज को कोविड टेस्ट के लिए जिला अस्पताल ले जाती पुलिस।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। एटीएस द्वारा शहर के पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़े गए केवटा तालाब बस्ती (मौहारीबाग) निवासी सनोज के तार विदेशों से जुड़े हैं। एटीएस का दावा है कि आरोपी दो पासपोर्टों के जरिये पाकिस्तान के रास्ते सउदी अरब, मलेशिया, इंडोनेशिया की यात्रा कर चुका है। विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप चैट के जरिये पिस्टल मंगवाने की भी बात सामने आई है। शुक्रवार को एटीएस ने शहर कोतवाली में उससे पूछताछ की। मेडिकल व कोविड टेस्ट के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है। एटीएस के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है।
एटीएस टीम के निरीक्षक विक्रम सिंह ने बुधवार को सनोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर शाम एटीएस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पता चला कि सनोज विदेशी नंबरों के संपर्क में है और सीमा पार की गतिविधियों में संलिप्त है। उसके पास 9 एमएम का पिस्टल है और वह आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया। एटीएस टीम का दावा है कि आरोपी कक्षा 10 तक पढ़ा है। वर्ष 2005 में सउदी अरब ड्राइविंग के उद्देश्य से गया था पर वहां भेड़ चराने का काम उसे मिला था। दो साल बाद वह वापस घर आ गया था। इसके बाद उसने दूसरा पासपोर्ट बनवाया और एजेंटों की सहायता से इंडोनेशिया और मलेशिया नौकरी करने के उद्देश्य से गया।
एटीएस का दावा है कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान सनोज ने जापान वर्क परमिट फेसबुक पेज को देखा। इसमें एक व्यक्ति ने विदेश में ड्राइवर व अन्य नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए पोस्ट डाली। सनोज ने कमेंट बाक्स में नौकरी करने की रजामंदी जता अपना मोबाइल नंबर साझा कर दिया। कुछ दिन बाद सनोज के वाट्सएप पर पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भेजने संबंधी मैसेज आया। सनोज ने सभी दस्तावेज वाट्सएप पर भेज दिए। 15 दिन बाद फिर सनोज के पास मैसेज आया। जिसमें लिखा गया कि विदेश आने की जगह अपने घर पर रहकर रुपये कमा सकते हो।
विज्ञापन
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि एटीएस ने जो प्रेस नोट जारी किया है उसे पुलिस मीडिया सेल के जरिए जारी कर दिया गया है। एटीएस शनिवार को आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर 7 दिन के लेकर लखनऊ जाएगी। पूछताछ के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।