मौरावां। धान की सिंचाई करने खेत गए किसान का शव तालाब में मिला। अंदेशा है कि तालाब में डूबने से किसान की मौत हो गई।
गांव बाबाखेड़ा मजरे बहवा निवासी किसान रामपाल (45) मंगलवार सुबह पांच बजे तालाब के पानी से धान की फसल सींचने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह देर तक घर न लौटने पर उसकी पत्नी रामरानी ने पड़ोस के अरमान को पता लगाने खेत भेजा। अरमान तालाब के किनारे पहुंचा तो रामपाल का शव तालाब में देख परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। किसान की मौत से पत्नी रामरानी, बेटा आकाश, विकास, बेटी नीतू, रीतू और प्रीति का रोकर बुरा हालत है। एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी रामरानी ने तालाब में डूबने से मौत की सूचना दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।