फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

खून से लथपथ युवका का शव मिला

Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
संदीप रावत का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। खेत में 25 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। गर्दन पर घाव व कपड़े कुछ दूरी पर पड़े मिले। पिता ने खेत की बाड़ में लगाए जाने वाले ब्लेडनुमा तार से गर्दन रेतकर बेटे के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

नबाबाद ग्रंट के मजरा देवखेड़ा निवासी राजेंद्र प्रसाद रावत का 25 वर्षीय बेटा संदीप रावत खेती में अपने पिता का हांथ बटाता था। मंगलवार को पिता राजेंद्र प्रसाद पत्नी कुसुमा देवी को उसके मायके छोड़ने गया था। दोपहर 12 बजे संदीप का शव एक खेत के किनारे पड़ा मिला। गर्दन में गहरे घाव थे। पिता राजेंद्र और मां कुसुमा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि संदीप क्रोधी प्रवृत्ति का था। सुबह वह अपने बाबा के पास बैठा था और अचानक आत्महत्या कर लेने की बात कहकर खेतों की तरफ भागने लगा। बाबा ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका और घर से निकल गया। एसओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आत्महत्या मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed