फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

टप्पेबाजों ने अफसर की कार से उड़ाया बैग

Fri, 06 Aug 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। पंचायतीराज विभाग लखनऊ में तैनात स्टेट कंसलटेंट (राज्य सलाहकार) की विकास भवन में खड़ी कार से टप्पेबाजों ने बैग पार कर दिया। उनके अनुसार बैग में लैपटाप, नगदी व जरूरी कागजात थे। सूचना पर दही थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में एक युवक कार से बैग ले जाता दिखा। देर शाम निराला पार्क में बैग मिल गया। इसमें रुपये नहीं थे। अन्य कागजात सुरक्षित थे।
विज्ञापन

लखनऊ के इंद्रानगर निवासी सुशील पांडेय पंचायतीराज विभाग में स्टेट कंसलटेंट हैं। शुक्रवार को वह विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने विकास भवन आए थे। कार परिसर में खड़ी कराकर वह ऊपरी मंजिल पर चले गए। चालक कार में ही बैठा था। इसी बीच एक टप्पेबाज आया और कार के बाहर 20 रुपये गिराकर चालक को पैसे पड़े होने की जानकारी दी। ड्राइवर पैसे उठाने नीचे उतर गया। इसी बीच दूसरा टप्पेबाज कार से बैग उठा ले उड़ा। बैग के लिए कार्यालय से सुशील पांडेय ने चालक को फोन किया, तब चालक को बैग गायब होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने डीएम को सूचना दी। एसपी के निर्देश पर दही थाना इंचार्ज गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और डीडीओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। इसमें एक टप्पेबाज की बैग ले जाते फोटो आ गई। थाना इंचार्ज ने बताया कि स्टेट कंसलटेंट की ओर से दी गई तहरीर में 2500 रुपये, बैंक एटीएम, पैन व आधारकार्ड और लैपटाप के साथ जरूरी कागजात चोरी होने की जानकारी दी है। सीसीटीवी फुटेज में चोर की फोटो दिख गई है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा। उधर, विकास भवन के कर्मचारियों के मुताबिक परिसर से कई गाड़ियां भी चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed