फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

चुनावी रंजिश में फायरिंग, तीन लोग घायल

Wed, 09 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ। ग्राम हसनपुर मजरा के ग्राम तहिरापुर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए वोट मांगने जा रहे प्रधान पक्ष पर निवर्तमान प्रधान ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। फायरिंग में प्रधान पक्ष के तीन युवक छर्रे लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कल्लू पुत्र रम्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी ग्राम सभा में दो वार्डों पर हो रहे ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में मंगलवार देर शाम वह रूप कुमार व ज्ञान प्रकाश के पक्ष में वोट मांगने के लिए निकले। उनके साथ मदारपुर निवासी मनोज, अकरम व शकील भी थे। तभी पूर्व प्रधान राजकुमार ने समर्थकों के साथ मिलकर रास्ते में घेर लिया और फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से मनोज, अकरम व शकील घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले। आंख में छर्रा लगने से मनोज की हालत नाजुक है। पुलिस ने कल्लू की तहरीर पर पूर्व प्रधान राजकुमार, उसके पुत्र अभिषेक, आनंद व भतीजे रिशु के खिलाफ जानलेवा हमले व एससीएसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजकुमार ने भी विपक्ष के लोगों पर घर पर चढ़ाई कर फायरिंग किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। घायल पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर दूसरे पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed