फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

शव रखकर जाम लगाया, तीन घंटे तक हंगामा, दो रिपोर्ट

Fri, 28 May 2021 08:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर चौरासी। गुरुवार रात बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार पांच लोगों की मौत पर शुक्रवार को हंगामा होता रहा। हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत से गुस्साए परिजनों ने मुआवजा राशि बढ़ाने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर शव रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे चले हंगामे के बीच हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन सड़क से हटे। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। हादसे में एक परिवार के पिता-पुत्र व पौत्र की मौत पर बोलेरो चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने, आशीष व उसके रिश्तेदार की मौत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर डाक बंगला के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक व एक साइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के काजीपुर बंगर गांव निवासी राकेश, उसके पिता राजाराम व इकलौते बेटे रितिक (5) व दूसरी बाइक पर सवार भाजपा कार्यकर्ता आशीष व उसके रिश्तेदार सौरभ की मौत हो गई थी। मृतक आशीष का रिश्तेदार मोहित, मृतक राकेश का भाई संदीप व बोलेरो सवार दीपक घायल हो गया था। मृतक राजाराम के भाई रामसजीवन की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम के बाद राकेश, राजाराम व रितिक के शव का परिजनों ने सरैया गंगाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सौरभ के शव को लेकर परिजन हरदोई चले गए। पोस्टमार्टम के बाद आशीष के शव को ले जाकर परिजनों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने मुआवजा बढ़ाने व हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक आशीष के पिता कृष्णकुमार ने आरोप लगाया कि उनकी व उनके बेटे की बढ़ती सामाजिक लोकप्रियता पर बेटे की जानबूझकर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। जाम व प्रदर्शन की सूचना पर बांगरमऊ, सफीपुर व फतेहपुर चौरासी थानों का पुलिस पहुंची। परिजनों को समझाने की कोशिश शुरू की गई। तीन घंटे बाद एडीएम राकेश कुमार, एएसपी शशिशेखर सिंह व क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत के समझाने व बोलरो के अज्ञात चालक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटा लिया और सरैया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक राजाराम की पत्नी सोनेश्वरी को दो लाख की चेक दी। राकेश व उसके बेटे रितिक की मौत पर पत्नी सीमा को चार लाख की चेक दी। राकेश के घायल भाई संदीप को 50 हजार की चेक दी। आशीष के पिता कृष्णकुमार ने चेक लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed