{"_id":"609576968ebc3e5a41279ed5","slug":"crime-unnao-news-knp627241593","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नंबर से हत्या आरोपी के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नंबर से हत्या आरोपी के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तीन दिन पहले सूखी नहर में मिले महिला के शव की पहचान रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र में रहने वाले उसके पति ने की है। महिला की बैग से एक युवक का मोबाइल नंबर मिला है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के करीब पहुंचने व प्रेम संबंध में हत्या किए जाने की बात कही है।
करनईपुर व भवानीखेड़ा गांव के बीच सूखी नहर में 4 मई को 42 वर्षीय महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव के पास झाड़ी से एक लाल रंग का बैग बरामद किया था। इसमें एक कागज में पुलिस को मोबाइल नंबर लिखा मिला था। नंबर मिलाने पर फोन तो उठा पर पुलिस का नाम सुनते ही फोन स्विच ऑफ कर दिया गया। सीडीआर के जरिए पुलिस ने रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में रहने वाले राकेश को हिरासत में लिया। उससे पता चला कि महिला रायबरेली के पैनासी गांव निवासी मोहनलाल की पत्नी सरोज देवी है। पुलिस ने उसे लाकर पहचान कराई तो उसने पत्नी का शव होने की पुष्टि की। उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले वह घर से कहीं चली गई थी। खीरो थाने में पत्नी के लापता होने का प्रार्थना पत्र दिया था। उसके न मिलने पर वह थक हारकर घर बैठ गया और कुछ दिन बाद कानपुर मजदूरी करने चला गया।
सीओ कृपाशंकर कनौजिया के अनुसार हिरासत में लिए गए राकेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि मृतका के घर से तीन किमी दूर रहने वाले उसके ममेरे भाई राजगीर मिस्त्री का दो साल पहले महिला से प्रेम संबंध हो गया था। इस पर वह उसे भगा ले गया था। शादीशुदा होने से उसने महिला को उसके (फुफेरे भाई राकेश) के घर छोड़ दिया। सप्ताह में दो दिन वह महिला से मिलने आता था। एक मई 2021 की शाम लगभग 6 बजे ममेरा भाई महिला को लेकर उसके घर से चला गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी तो वह पहले ही भाग निकला। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी के करीब पहुंच चुकी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर सच सामने लाया जाएगा।