{"_id":"609575f08ebc3e1d0616a50c","slug":"crime-unnao-news-knp6272389128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यूः चालान काटे, लाठियां पटककर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यूः चालान काटे, लाठियां पटककर खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां न मानने वालों पर शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई। बाजारों में भीड़ देखकर दोपहर को एएसपी और एसडीएम ने शहर सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर बेवजह घर से निकले लोगों को लौटाया। आवागमन करते मिले लोग दवा, ऑक्सीजन, बैंक या अन्य जरूरी काम से निकलने की बात बताते रहे। पुलिस ने 72 वाहनों का चालान कर 72 हजार रुपये जुर्माना तय किया।
शुक्रवार को मुख्य बाजार और सब्जी मंडी बंद रही। पुरानी बाजार, किला व केसरगंज बजारा, धवन रोड सहित अन्य स्थानों पर दुकानदार चोरी छिपे दुकानें खोलकर बिक्री करते रहे। इससे दुकानों के आसपास भीड़ लगी रही। दोपहर एएसपी शशि शेखर सिंंह पुलिस बल के साथ निकले। सड़कों पर भीड़ देख लोगों को रोक कर उनसे पूछताछ शुरू की। बेवजह निकले लोगों को वापस लौटाया और कई वाहनों का चालान भी कराया।
नवाबगंज पुलिस ने बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को लौटाया। छह दुकानदारों के चालान किए। सदर बाजार व कुसुंभी रोड चौराहे के पास दोपहर के वक्त भारी संख्या में लोगों का निकलना शुरू हुआ। पुलिस ने बाइक सवारों के चालान कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत देकर लौटाया। पुलिस की सख्ती के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। (संवाद)
विज्ञापन
पुरवा में एसडीएम ने पुलिस बल के साथ बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। शुक्रवार सुबह नगर क्षेत्र में भीड़ की सूचना पर एसडीएम राजेश चौरसिया, कोतवाल अजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बस स्टेशन, राजा बाजार, मिर्री चौराहा पर लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ा। वहीं बेवजह बाहर घूम रहे लोगों की बाइक की हवा निकाल दी। दो दर्जन वाहन सवारों का चालान भी किया। (संवाद)