{"_id":"5e5c6569421fcb829f012af360d362f1","slug":"cricket-match-the-changed-election-dates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच के कारण चुनाव की तिथियां बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच के कारण चुनाव की तिथियां बदलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर के ग्रीनपार्क में क्रिकेट मैच के चलते द्वितीय व तृतीय चरण में होने वाले पंचायत चुनाव की तिथियों में फेरबदल किया गया है। द्वितीय चरण का मतदान अब 13 अक्तूबर के बजाए 15 को होगा। तृतीय चरण की वोटिंग अब 17 के स्थान पर 18 अक्तूबर को होगी। प्रथम व चौथे चरण की चुनाव तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जनपद में चार चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी होनी है। पहले चरण में 9 अक्तूबर को पुरवा तहसील के ब्लाक हिलौली, असोहा, पुरवा व बिछिया में वोटिंग होगी। पूर्व में दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को हसनगंज तहसील के ब्लाक नवाबगंज, औरास, हसनगंज व मियागंज और तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद, फतेहपुर चौरासी व सफीपुर विकासखंडों की बीडीसी और डीडीसी सीटों के लिए वोटिंग होनी थी लेकिन आयोग ने द्वितीय और तृतीय चरण की वोटिंग तिथि में बदलाव किया है।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कानपुर में क्रिकेट मैच के चलते आयोग ने 13 व 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान की तारीख बदलकर क्रमश: 15 व 18 अक्तूबर कर दी है। चौथे चरण में सुमेरपुर, बीघापुर, सिकंदरपुर करन व सिकंदरपुर सरोसी में होने वाली मतदान प्रक्रिया 29 अक्तूबर को ही होगी।
विज्ञापन