{"_id":"682a268a7b58d94c1d04fbdf","slug":"container-collides-with-roadways-bus-17-injured-including-driver-and-conductor-unnao-news-c-221-1-uno1001-131233-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कंटेनर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालक व परिचालक समेत 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कंटेनर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालक व परिचालक समेत 17 घायल
Sun, 18 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 18 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रविवार तड़के तेज रफ्तार कंटेनर रोडवेज बस से सामने से टकरा गया। हादसे के वक्त बस में 66 यात्री थे। तेज टक्कर लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक-परिचालक समेत 17 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।
दिल्ली से लखनऊ जा रही केसरबाग डिपो की बस रविवार तड़के चार बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास पहुंची थी तभी हरदोई की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में 66 यात्री थे। तेज झटका लगने से यात्री एक-दूसरे पर गिर गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे में लखनऊ के रहीमाबाद निवासी बस चालक श्रवण कुमार (35) और लखनऊ के ही गोसाईंगंज निवासी परिचालक सूरजभान (30) समेत 17 यात्रियों को चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को तीन एंबुलेंसों से बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। यातायात बाधित होने से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर चालक भाग गया था। कंटेनर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
यह बस यात्री हुए घायल
रोडवेज बस चालक श्रवण कुमार, परिचालक सूरजभान, बेहटमुजावर के भिक्खनगोपालपुर निवासी रेशमा (45) पत्नी विरई कुमार, उनका बेटा दिवाकर(10), बेटी खुशबू (12), छोटी बेटी अंजली (8), अटवावैक की रेनू (55), मोनी (22) पुत्री रामसिंह, अमानत (23) पुत्री राकेश कुमार, हरदोई मल्लावां के आलापुर कोट निवासी रोहित (22), नन्ही (52) पत्नी कैलाश, उनकी बेटी ज्योति (24), बेटा गौरव (21), शोभा (35) पत्नी सूरज, बिन्नो (48) पत्नी कालिका, मल्लावां थानाक्षेत्र के तेजीपुर निवासी रामधनी (55) पत्नी राकेश कुमार और उनका बेटा गौरव (17) शामिल हैं। इसमें श्रवण कुमार, सूरजभान, रामधनी, बिन्नो, कमला, रेशमा और दिवाकर को जिला अस्पताल रेफर किया गया।