फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Concrete boulders can be placed in just two kilometers distance in 48 hours

Unnao News: 48 घंटे में सिर्फ दो किलोमीटर दूरी में रखे जा सके कंक्रीट बोल्डर

Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Concrete boulders can be placed in just two kilometers distance in 48 hours
गंजमुरादाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की सील हवाई पट्टी पर दो दिनों में केवल दो किलोमीटर में ही कंक्रीट के बोल्डर रखकर डिवाइडर बनाया जा सका है। यूपीडा के अधिकारी सोमवार सुबह तक काम पूरा करने और एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी को यातायात के लिए खोल देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

छह और सात अप्रैल को भारतीय वायुसेना के गगन शक्ति अभियान के तहत युद्धाभ्यास किया था। इसके लिए हवाई पट्टी पर रखे कंकरीट के बोल्डरों को हटाकर दो अप्रैल से हवाई पट्टी को सील कर सड़क यातायात रोक दिया था। यातायात को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर डिवाइडर के लिए दोहरे बोल्डर लगाए जाने हैं। जल्द यातायात बहाल करने के लिए मंगलवार से हैबतपुर के पास से शुरू हुई साढ़े तीन किमी लंबी हवाई पट्टी पर चार हाइड्रा और दो दर्जन कर्मचारियों को लगाकर बोल्डर रखने का काम शुरू किया गया। मंगलवार और बुधवार को करीब दो किमी तक इकहरे बोल्डर लगाए जा सके हैं। दोहरे बोल्डर लगाने का काम शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि 11 अप्रैल से हवाई पट्टी से यातायात चालू करने की योजना प्रस्तावित थी लेकिन 14 अप्रैल को आधी रात तक हवाई पट्टी पर कंकरीट के बोल्डर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा और 15 अप्रैल की सुबह 8 बजे से सील हवाई पट्टी को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

--------
बांगरमऊ संडीला अंडरपास पर तैनात हैं पुलिसकर्मी
गंजमुरादाबाद। हवाई पट्टी सील होने के कारण लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे का यातायात दोनों ओर बनी सर्विस रोड से गुजारा जा रहा है। बांगरमऊ संडीला मार्ग पर अंडरपास पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अभी भी आधा दर्जन पुलिस कर्मियों की तैनाती है। हवाई पट्टी बंद होने से वाहनों को हैबतपुर के पास बने कट से उतारकर वाहनों को सर्विस रोड से गुजारा जा रहा है। यहां के अंडरपास पर अभी भी छह बेहटामुजावर थाने के पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई। जिनके लिए संडीला मार्ग से वाहनों को सावधानीपूर्वक गुजारने की कड़ी चुनौती बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed