{"_id":"63f1ae9cdaf9b674ea80ff01652f7e76","slug":"collect-information-at-the-click-of-a-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर लीजिए केस की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर लीजिए केस की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला कोर्ट की मामलों की जानकारी अब एक क्लिक पर ली जा सकती है। जिले में ई-कोर्ट सिस्टम लागू होने जा रहा है। वेबसाइट पर मामलों की फीडिंग की जा रही है। इससे वकीलों और वादकारियों को सहूलियत मिलेगी।
कोर्ट इंफार्मेशन सिस्टम (सीआईएस) के अंतर्गत लोगों को कोर्ट संबंधी समस्याओं का निजात मिल जाएगी। आने वाले दिनों में जिले की कोर्ट में लगी फाइलों की गड्डियां व अन्य कागजातों के ढेर नहीं रह जाएंगे। सभी मामलों की जानकारी विभागीय वेबसाइट ecourts.gov.in/unnao पर एक क्लिक करते ही मिल जाएगी।
इसके लिए उन्नाव न्यायालय परिसर में बने सर्वर रूम में सेंट्रलाइज फाइलिंग का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी न्यायालयों के वादों, वादकारियों, अधिवक्ताओं के नाम व मोबाइल नंबर के अलावा पूरा मामले की जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
इस मामले में अपर जिला जज जय सिंह पुंडीर ने बताया कि जिले की कोर्ट को आन लाइन किया जा रहा है। ई कोर्ट सिस्टम लागू होने से पूरे मामले की जानकारी अब एक क्लिक पर मिल जाएगी। इससे वकीलों और वादकारियों को सहूलियत होगी।
की-ऑस्क से मिलेगी मामले की वास्तविकता की जानकारी
उन्नाव। न्यायालय परिसर के बाहर एक की-ऑस्क सिस्टम लगवाने की तैयारी चल रही है। यह सिस्टम बैंकों के एटीएम की तरह से संचालित होगा। इसमें लगा टच की पैड सिस्टम यूजर को उसका केस नंबर डालते ही पूरा स्टेटस शो कर देगा। इससे वादकारी को उसके मामले में आगे की डेट, मौजूदा स्थिति व केस में हो रही प्रगति की पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी।
एनजेडीजी के जरिए कार्य करेगा पूरा सिस्टम
उन्नाव। आम जनता को न्यायालय से संबंधित सभी परेशानियों से निजात दिलाने के लिए जो सिस्टम संचालित हो रहा है वह नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड (एनजेडीजी) के जरिए ही कार्य करेगा। विभाग में सिस्टम ऑफिसर के पद पर कार्यरत प्रकाश चंद्र ने बताया कि इस प्रॉसेश के जरिए सभी कार्यदिवस में सुबह 10 से 11:30 बजे तक सेंट्रलाइज फाइलिंग का काम किया जा रहा है। इस समयावधि के भीतर सभी अधिवक्ता व वादकारी अपने वादों की फीडिंग का कार्य करवा सकते हैं।