{"_id":"82e341e8a8f03600ebee11d1c977d7e1","slug":"cold-wave-paralysed-public-life-bus-and-train-services-disrupted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़कपाउ ठंड बनी ‘जान की दुश्मन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़कपाउ ठंड बनी ‘जान की दुश्मन’
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
शुरुआती दौर में ही ठंड ने कहर बरपा करना शुरू कर दिया है। आंकड़े गवाह हैं कि पिछले कई दशकों में दिसंबर माह में इतनी ठंड नहीं पड़ी। शाम ढलते ही बर्फीली हवा के झोंके ठिठुरन बढ़ा देते हैं। सबसे ज्यादा मुश्किलें गरीब-गरुबों की है जो फुटपाथ पर जिंदगी बसर कर रहे हैं। मंदिरों, रेलवे, व बस स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर हाड़कपाउ ठंड में लोग रात गुजराने को मजबूर है। उधर, तमाम दावों के बावजूद न तो कंबल बांटे गए न ही अलावा जलवाए गए। पिछले दिनों तहसील प्रशासन ने दो दिन अलावा जलवाकर जिम्मेदारी इतश्री कर लिया । जबकि नगर पालिका अभी बजट का प्रावधान करने में जुगत में ही लगा है। उधर, सर्दी में घर-घर कोल्ड डायरिया, वायरल फीवर व त्वचा संबंधी बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। रविवार रात माखी थानाक्षेत्र में सर्दी खाकर एक मासूम की जान चली गई। इधर, बस व ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हैं। खास कर लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब व निरस्त होने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
तिरपाल न पैरा, यह कैसा रैन बसेरा
शहर के किला मोहल्ला स्थित शहर के एक मात्र रैन बसेरा है। लेकिन ठंड बढने के बावजूद नगर पालिका ने न तो यहां हवा से बचने के लिए न तो तिरपाल लगवाया न बर्फ जैसी फर्स पर पैरा (पुआल) डलवाया। यही नहीं यहां अलावा तक नहीं जलवाया गया। इसी का नतीजा है कि अभी तक यहां किसी गरीब ने डेरा नहीं डाला। नगर पालिका मार्केट में हर साल बनाए जाने वाले अस्थाई रैन बसेरा में अभी तक ताला ही लगा है।
कोल्ड डायरिया का बढ़ा खतरा
ठंड के साथ ही कोल्ड डायरिया और तेज ठंड लगने से बीमार होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार से आठ और मरीज भर्ती किए गए। इनमें अधिकांश बच्चे हैं। जिन बच्चों को सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया उनमें सफीपुर लिलौरी निवासी राकेश ने अपनी दस साल की बेटी काजल, अचलगंज पचोड्डा के जीतू ने अपने डेढ़ साल के बेटे नितेश, पुरवा के मिर्जापुर सुम्हारी गांव के श्यामू ने बेटी रोशनी (8), बिछिया निवासी लल्लू ने बेटे अभिषेक (5), इंद्रानगर मोहल्ला के आशू ने बेटी तान्या को, लोकनगर के महेंद्री ने बेटी शिखा, आवास विकास के जितेद्र ने बेटे मयंक और सुभाष नगर के राजीव सिंह ने बेटी इंदिरा को ठंड लगने से तबियत खराब बिगडने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अब तक की सबसे सर्द रही रविवार की रात
शाम होते ही शुरू हुई बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इसी का नतीजा रहा कि रविवार की रात इसबार के मौसम की सबसे सर्द रात रही। रविवार रात को न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह कोहरे की चादर और शाम होते ही ठंडी हवा के झोंके आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का संकेत दे रहे हैं।
ठंड से दुधमुंही बच्ची की मौत
ठंड के प्रकोप से एक दुधमुही बच्ची की जान चली गई। रविवार को ठंड लगने से बच्ची की हालत बिगड़ी। किशोरी व परिजन बच्ची को इलाज के लिए एक डॉक्टर से इलाज कराया मगर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार देर रात बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मालूम हो कि माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। 16 नवंबर को दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया था।
ठंड से बचने के लिए क्या करें
गर्म कपड़े पहनने के बाद ही घर से निकलें
मफलर या टोपी पहनें
अलाव या हीटर के पास से उठकर सीधे बाहर न निकले
सुबह और रात को पीने में गुनगने पानी का प्रयोग करें
गर्म भोजन करने के दौरान ठंडा पानी न पिएं
कंपन या कमजोरी लगे तो डॉक्टर को दिखाएं।