{"_id":"618ead5e33feda222c16b9ff","slug":"civic-unnao-news-knp6635937115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की खरीद के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की खरीद के लिए मारामारी
विज्ञापन
दहीचौकी इफको केंद्र पर खाद के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खाद की खरीद के लिए केंद्रों पर मारामारी मची है। शुक्रवार को भी कई केंद्रों पर खाद खरीदने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। पहले लेने को लेकर किसानों में धक्कामुक्की होती रही।
इफको केंद्र दही चौकी पर सुबह 6 बजे से ही किसान डीएपी लेने पहुंच गए। केंद्र खुलने से पहले ही केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं। केंद्र खुलते ही किसान पहले खाद लेने के लिए एक-दूसरे को पीछे करने में जुट गए। प्रभारी ने किसी तरह से किसानों को समझाकर शांत कराया। फिर एक-एक को बुलाकर खाद की बोरी देना शुरू किया। यहां पर लाइन में लगी बिछिया ब्लाक की खुड़ा गांव की सरला ने बताया वह सुबह 8 बजे से खाद लेने के लिए पहुंच गई थीं। दोपहर एक बजे गए लेकिन अभी तक खाद नहीं मिल पाई। नवाबगंज के भौली की सोनम ने बताया कि सुबह ही खाद लेने के लिए आ गए थे लेकिन घंटों से इंतजार कर रहे हैं।
फतेहपुर चौरासी की साधन सहकारी समिति फरदापुर में भी डीएपी लेने वालों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। असोहा के गोर्साइंखेड़ा में भी खाद का वितरण किया गया। बिचपरी केंद्र पर एक दिन में ही 400 बोरी डीएपी का स्टाक खत्म हो गया। इस कारण शुक्रवार को इस केंद्र पर ताला बंद रहा। किसान मायूस होकर लौट गए। सहायक निबंधक सहकारिता वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि 2636 एमटी डीएपी आई थी। इसमें 800 एमटी डीएपी बिक गई है।
विज्ञापन
कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला मौजूद रहे।