फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

कंटेनर पलटने से हाईवे पर छह घंटे जाम

Fri, 12 Nov 2021 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
civic
हाइवे पर कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन में बांस लदा ट्रक पलटने से लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक। लखनऊ कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के रोडवेज वर्कशाप के पास शुक्रवार तड़के डंपर को बचाने में बांस लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक-क्लीनर बाल-बाल बच गए। बांस सड़क पर फैलने से छह किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के छह घंटे बाद आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के सेपनी ललवारा गांव निवासी चालक फैसल क्लीनर बिलाल के साथ कंटेनर में असम की बांस मंडी से हरे बांस लादकर कुर्ला मुंबई जा रहा था। शुक्रवार तड़के तीन बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रोडवेज वर्कशॉप के पास डंपर को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। हाईवे की दूसरी लेन में चला गया। सड़क पर कुछ बांस बिखरने व कंटेनर के पलटने से छह किमी दूर तक जाम लग गया। दही थाना पुलिस ने हाइड्रा बुलाकर कंटेनर को किनारे कराने का प्रयास किया। वजन अधिक होने से एनएचआई टीम को बुलाकर ट्रक से बांस हटवाकर किनारे कराया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे ट्रक सड़क से हटाए जाने पर आवागमन धीमी गति से शुरू हो सका। दोपहर 12 बजे आवागमन पूरी तरह से सामान्य हो सका। इस दौरान सदर कोतवाली और यातायात पुलिस जाम खुलवाने में जूझती रही। जाम में फंसे राहगीर विशेषकर महिलाएं व बच्चे काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed