फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

जिले को 81.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Thu, 30 Sep 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
civic
पुरवा के सगौली में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदवासियों को 81.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ, उन्नाव, मोहान, भगवंतनगर, पुरवा, सफीपुर की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित की। नौ विकास योजनाओं की आधारशिला रखकर अधिकारियों को जल्द काम शुरू कराने का आदेश दिया। विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

हिलौली विकासखंड के गांव सगौली पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। जनपद की धरती क्रांतिकारियों एवं साहित्यकारों की धरती रही है। इसलिए यहां विशेष विकास परियोजनाओं के कार्य कराए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से बिजली, पानी व सड़क के कार्य रहे हैं। यह विकास परियोजनाएं जनपदवासियों के जीवन में सुधार व समृद्धि लाएंगी। जनपद पर्यटन एवं विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रधामनंत्री के मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास वाली नीति पर चलकर प्रदेश और प्रदेश वासियों का विकास किया। सपा, बसपा और कांग्रेस जाति और वर्ग की राजनीति तक सीमित रहीं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कावर यात्राओं में डीजे बजाने पर यह कहकर रोक लगा दी कि इससे दंगा भड़कता है। थानों और जेलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगा दी थी। सत्ता में आते ही हमने दोनों पर पाबंदी हटा दी। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनेगा।
विज्ञापन

तय समय से 51 मिनट देरी से 3:05 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री ने 32 मिनट के संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, प्रथम स्वाधीनता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले राजा राव रामबक्श सिंह, महाप्राण निराला, प्रताप नरायाण मिश्र सहित अन्य साहित्यकारों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक अनिल सिंह, पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, बंबालाल दिवाकर ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed