{"_id":"6155ee8a8ebc3e222b44dfc3","slug":"civic-unnao-news-knp655464828","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 81.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 81.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
पुरवा के सगौली में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदवासियों को 81.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ, उन्नाव, मोहान, भगवंतनगर, पुरवा, सफीपुर की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनता को समर्पित की। नौ विकास योजनाओं की आधारशिला रखकर अधिकारियों को जल्द काम शुरू कराने का आदेश दिया। विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।
हिलौली विकासखंड के गांव सगौली पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। जनपद की धरती क्रांतिकारियों एवं साहित्यकारों की धरती रही है। इसलिए यहां विशेष विकास परियोजनाओं के कार्य कराए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से बिजली, पानी व सड़क के कार्य रहे हैं। यह विकास परियोजनाएं जनपदवासियों के जीवन में सुधार व समृद्धि लाएंगी। जनपद पर्यटन एवं विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रधामनंत्री के मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास वाली नीति पर चलकर प्रदेश और प्रदेश वासियों का विकास किया। सपा, बसपा और कांग्रेस जाति और वर्ग की राजनीति तक सीमित रहीं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कावर यात्राओं में डीजे बजाने पर यह कहकर रोक लगा दी कि इससे दंगा भड़कता है। थानों और जेलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगा दी थी। सत्ता में आते ही हमने दोनों पर पाबंदी हटा दी। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनेगा।
तय समय से 51 मिनट देरी से 3:05 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री ने 32 मिनट के संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, प्रथम स्वाधीनता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले राजा राव रामबक्श सिंह, महाप्राण निराला, प्रताप नरायाण मिश्र सहित अन्य साहित्यकारों को नमन किया।
विज्ञापन
सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक अनिल सिंह, पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, बंबालाल दिवाकर ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया। वहीं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट किए।