फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

खांदी कटने से 50 बीघा आलू और सरसों बर्बाद

Thu, 24 Dec 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
civic
मुगुलपुर माइनर की खांदी कटने से खेतों में भरा पानी। - फोटो : UNNAO
अचलगंज। नहर और माइनर सफाई में सिंचाई विभाग द्वारा कराई गई सफाई की खानापूरी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन खांदी कटने से फसलें डूबकर बर्बाद हो रही हैं। बुधवार रात शारदा नहर की मुगुलपुर माइनर में बेहटी गोपालपुर के पास खांदी कटने से 50 बीघा में बोई गई आलू व सरसों की फसल बर्बाद हो गई हैं। चार दिन पहले सोमवार को हसनगंज में खांदी कटने से 150 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई थी। दो दिन पहले निरीक्षण पर आए अपर मुख्य सचिव ने भी सफीपुर की देवगांव माइनर की सफाई पर लापरवाही पकड़ते हुए डीएम को जांच के आदेश दिए थे। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

आधी-अधूरी सफाई के बाद शारदा नहर की मुगुलपुर माइनर में बुधवार रात पानी छोड़ा गया। माइनर में झाड़ झंखाड़ उगा होने से पानी आगे नहीं जा पाया और बेहटी गोपालपुर के पास ओवरफ्लो हो गया। इससे खांदी कट गई और पानी तेज बहाव के साथ नजदीक के खेतों में जाकर भर गया।
विज्ञापन

रात का समय होने से किसानों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई। 50 बीघे में बोई गई आलू, सरसों व गेहूं की फसल डूब गई। सुबह खेत पर पहुंचे किसानों ने पानी भरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गुरुवार सुबह सिंचाई विभाग के जेई अनुज कुमार व राजस्व अधिकारी अभिषेक मिश्र मौके पर पहुंचे और मजदूरों व ग्रामीणों की मदद से खांदी बंधवाई। बेहटी निवासी बालकृष्ण, मंटू, अयोध्या, दुर्गा, जगजीवनपुर निवासी अखिलेश, दिवाकर, बचौनू, शिव प्रसाद, सुनील, राज कुमार, सुखराम व शिवकिशोर समेत एक दर्जन किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों का कहना है कि करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। बताया कि पिछले वर्ष भी यही हुआ था। ठेकेदार टेल तक कभी भी सफाई नहीं कराते हैं। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed