फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   chori,crime news,unnao

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में कई घरों में चोरी

Fri, 08 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
chori,crime news,unnao
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू कटरा में बुधवार देर रात दो बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने पेट्रोल पंप कर्मी व शिक्षामित्र के यहां से 50 हजार की नकदी समेत चार लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला न्यू कटरा निवासी पेट्रोल पंप कर्मी अनिल अवस्थी बुधवार देर रात अपने मकान में ताला बंद कर ड्यूटी करने गया था। गुरुवार सुबह जब वह अपने घर वापस आया तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। साथ ही कमरे में रखे बक्से टूटे पड़े थे। उसमें रखी 10 हजार रुपये समेत एक लाख रुपये के सोने जेवर गायब थे। उसी मकान में किराए पर रह रहे अवकाश पर घर गए कोतवाली के दरोगा सर्वेश कुमार व फतेहगढ़ में तैनात दरोगा बनवारी लाल के कमरों के भी चोरों ने ताले तोड़ दिए। नकदी के लिए पूरे कमरे को खंगाल डाला, लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा।
विज्ञापन

इसी मोहल्ले में रहने वाले शिक्षामित्र रमेश कुमार की बोर्ड परीक्षा में जनता इंटर कालेज राजेपुर में ड्यूटी लगी है। उसी क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरवा के वह मूल निवासी हैं। सोमवार को पत्नी मीरा व बच्चों को लेकर न्यू कटरा के मकान में ताला डालकर पैतृक गांव दुर्गापुरवा गेहूं की कटाई व परीक्षा ड्यूटी करने के लिए चले गए थे। चोर इनके घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कमरे में पहुंच गए। चोरों ने वहां रखा बक्सा खोलकर बच्चों के एडमिशन के लिए रखे 40 हजार रुपये, चेन, झुमकी, पायल व तीन लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पड़ोसियों ने जब रमेश के मकान का दरवाजा खुला देखा तो मोबाइल पर सूचना दी। इसके बाद रमेश घर पहुंचा, तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्रनाथ शुक्ला ने घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने पंपकर्मी अनिल अवस्थी के मकान में किराए पर रह रहे दरोगा सर्वेश के कमरे का ताला तोड़ दिया। उसमें लगा एलईडी सेट, कीमती हाथ घड़ी व चांदी के सिक्कों को देख लेने के बाद भी हाथ नहीं लगाया। बक्से में रखा पिस्टल का होलेस्टर बाहर बिस्तर पर डाल गए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर पिस्टल की तलाश में काफी देर तक सामान खंगालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed