फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Chilli puffed up in the eye 25 thousand rupees

आंख में मिर्च झोंक लूटे 25 हजार रुपये

Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
unnao
unnao Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chilli puffed up in the eye 25 thousand rupees
दिल्ली लूट - फोटो : ANI
 बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे युवक की आंख में मिर्च झोंककर बदमाश रुपयों से भरा झोला लूट ले गए। आंख में मिर्च अधिक चली जाने से युवक की देर तक आंखें नहीं खुलीं। उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां आराम मिलने के बाद पीड़ित ने तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन


बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव जोरावरपुर निवासी विनोद पासवान पुत्र नन्हें पाटन स्थित स्टेट बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहा था।  ईंट भट्ठे के पीछे छिपे दो लुटेरे अचानक सामने आ गए।
विज्ञापन



इन्होंने विनोद की आंखाें में मिर्च झोंक दी। आंखों में मिर्च जाते ही विनोद सड़क किनारे गिर गया। लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। लुटेरों के भागने के बाद विनोद को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां प्राथमिक उपचार के बाद विनोद की आंखें खुलीं। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी।  पीड़ित के मुताबिक लुटेरे रुपयों के साथ आधार कार्ड व पासबुक भी ले गए।  थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed