{"_id":"66ae88b2a0638b8385035c74","slug":"chc-road-is-bad-power-supply-also-disrupted-unnao-news-c-221-1-sknp1055-117938-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीएचसी का रास्ता खराब, बिजली आपूर्ति भी चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीएचसी का रास्ता खराब, बिजली आपूर्ति भी चौपट
विज्ञापन
पुरवा। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में पहुंचे डीएम गौरांग राठी के सामने किसी ने सीएचसी तक का रास्ता खराब होने की शिकायत की तो किसी ने बिजली आपूर्ति चौपट होने का मुद्दा उठाया। कुल आए 316 शिकायतों में 14 का निस्तारण कराया।
कस्बे के मोहल्ला बेगमगंज निवासी अदीब ने बताया कि पुरवा- मौरावां मार्ग से सीएचसी को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सीएचसी में सीबीसी मशीन लगवाने की भी मांग की। त्रिपुरारपुर निवासी मोनू बाजपेई ने बताया कि एक वर्ष से जर्जर तारों के चलते लो वोल्टेज की समस्या है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के कसरौर निवासी प्रेम शंकर, राहुल, शिवकुमार, अशोक, रामचंद्र व भोलाशंकर आदि ने बताया कि सिंचाई विभाग ने शारदा नहर पुरवा ब्रांच से निकले कुलाबों को बंद करा दिया है। इससे सिंचाई का संकट है। तहसील दिवस में मौजूद विधायक अनिल सिंह ने कहा कि तहसील पुरवा में कोर्ट नहीं चलती है, जिससे कई वाद काफी समय से लंबित हैं। यहां जल्द से जल्द कोर्ट का संचालन हो। वहीं विद्युत विभाग की समस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप आयोजित कराने के लिए कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत बजरंग, परमेश्वर दीन, रामचंद्र, राजाराम, हीरालाल, पियारा, रामाश्रय, ईश्वरदेई, रामस्वरूप, रामराज, लक्ष्मण प्रसाद, विनोद कुमार एवं दिनेश कुमार को मुआवजे के चेक दिए। इस दौरान एसपी सिद्धार्थशंकर मीणा, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, एसडीएम न्यायिक शालिनी सिंह, तहसीलदार साक्षी राय, सीओ सोमेंद्र विश्वास आदि मौजूद रहे।
डीएम कार्यालय में परिवार के साथ आत्मदाह की चेतावनी
पाटन। बीघापुर तहसील सभागार में सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने शिकायतें सुनीं। नगर पंचायत भगवंतनगर के बाजपेईखेड़ा निवासी भूमिहीन प्रीतम ने सीडीओ को बताया कि जमीन की रजिस्ट्री में कुछ लोगों ने 39.20 लाख मालियत की भूमि को महज पांच लाख दर्शाकर आयकर विभाग को गुमराह किया है। तहसील प्रशासन से मिलीभगत कर बिहार-बक्सर मार्ग के नाम दर्ज भूमि पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि बेशकीमती जमीन क्रेताओं को दिलाने के चक्कर में गैरकानूनी तरीके से उसे बेदखल करने का प्रयास हो रहा है। प्रीतम ने जिलास्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश कराने की मांग की। उसने बेघर करने की स्थिति में डीएम कार्यालय के सामने परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है। सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने जांच का आश्वासन दिया। कुल 102 मामलों में मौके पर मात्र पांच का ही निस्तारण हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विधायक व एसडीएएम ने सुनीं समस्याएं
बांगरमऊ में हुए तहसील दिवस में विधायक श्रीकांत कटियार और एसडीएम नम्रता सिंह ने शिकायतें सुनीं। प्रतिमा उच्चतर विद्यालय के प्रबंधक हरीकिशोर ने शिकायती की कि नौनिहालगंज की ओर खुलने वाले पूर्वी गेट के सामने पालिका की इंटरलॉकिंग सड़क है। जिस पर अराजकतत्वों ने एक दीवार बना दी थी। इससे छात्रों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मोहल्ला तलैया मुन्नुमियां निवासी दिव्यांग रामबाबू ने सभासद पर चुनावी रंजिश में प्रधानमंत्री आवास की किस्तें रुकवा देने का आरोप लगाया। कुल 131 शिकायतों में सिर्फ चार का मौके पर निस्तारण हो सका। सफीपुर में कुल 67 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया।