फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CDO again found 16 employees missing

सीडीओ को फिर गायब मिले 16 कर्मचारी

Tue, 25 Feb 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
CDO again found 16 employees missing
उन्नाव। मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को विकासभवन स्थित कार्यालयों के कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें फिर से 16 कर्मचारी गायब मिले। सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन/मानदेय रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने सोमवार सुबह 10.20 बजे अपने कक्ष में विभिन्न कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर तलब किए। जांच की तो कौशल विकास मिशन से नवीन वर्मा, एनआरएलएम से रजीउल हसन व रािगनी सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय से जमाल अख्तर व अभिषेक तिवारी, जिला विकास अधिकारी कार्यालय से दीपक सिंह, मंजीत वर्मा व उमेशचंद्र, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से इकबाल अहमद अंसारी, प्रदीप कुमार सिंह व अंकुर गंगवार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से ऊषा गौतम व इंद्रपाल यादव और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कृष्ण गोपाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, लाखन सिंह व अजय सिंह अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) विभाग में कार्यरत एक कर्मी के रिश्तेदार जनप्रतिनिधि हैं। जबसे वह जनप्रतिनिधि बनेें हैं रिश्तेदार कर्मी ने कार्यालय से दूरी बना ली है। इससे पहले सीडीओ ने 6 जनवरी को भी विकासभवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया था। जिसमें भी जनप्रतिनिधि के इस रिश्तेदार सहित विभिन्न विभागों के 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed