{"_id":"66d76ac322eb73318c0d2c07","slug":"bypass-bridge-work-completed-vehicles-will-ply-from-today-unnao-news-c-12-1-knp1008-815108-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाईपास पुल का काम पूरा, आज से चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाईपास पुल का काम पूरा, आज से चलेंगे वाहन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित गदनखेड़ा बाईपास चौराहा पर पुल का काम मंगलवार को पूरा हो गया है। बुधवार से वाहन आ-जा सकेंगे। प्रोजेक्ट मैनेजर के मुताबिक डिवाइडर ग्रिल और पेंटिंग का काम मंगलवार शाम को पूरा हो गया है।
लखनऊ-कानपुर हाईवे और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे को जाने वाले गदनखेड़ा चौराहा पर जाम की समस्या आज बुधवार से खत्म हो जाएगी। बाईपास चौराहे पर पुल का निर्माण 2021 में शुरू हुआ था। 1640 मीटर लंबा पुल बनाने में 64 करोड़ रुपये हुए हैं। कई बार समय सीमा बढ़ने के बाद निर्माण एजेंसी पीएनसी ने मंगलवार को काम पूरा कर लिया है।
बुधवार को नवनिर्मित पुल से यातायात चालू हो जाएगा। सांसद साक्षी महाराज ने बताया कि पुल लोगों की सुविधा के लिए बनाया है इससे हाईवे पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी। पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि डिवाइडर ग्रिल का काम मंगलवार शाम को पूरा हो गया है। आज यानी बुधवार से पुल यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा।