फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Big vehicles will not be able to enter the city tomorrow

Unnao News: कल शहर के अंदर नहीं आ सकेंगे बड़े वाहन

Tue, 16 Jul 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Big vehicles will not be able to enter the city tomorrow
उन्नाव। मोहर्रम के जुलूस को देखते हुए बुधवार को शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर के मार्गों पर बैरिकेडिंग रहेगी और पुलिस बल तैनात रहेगा। बुधवार सुबह छह बजे से मोहर्रम जुलूस समाप्त होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि बुधवार को शहर में मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। इसलिए शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और रूट डायवर्जन लागू होगा। गांधीनगर तिराहा से आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो व चार पहिया वाहन शहर के अंदर नहीं जा सकेंगे। उन्हें गदनखेड़ा बाईपास भेजा जाएगा। हरदोई ओवरब्रिज से आईबीपी चौराहा की ओर आने वाले वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ऑफिस तिराहा से बड़ा चौराहा वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस हरदोई ओवरब्रिज होते हुए लखनऊ बाईपास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हुसैन नगर चौराहा से आईबीपी की ओर आने वाले वाहनों को छतुरिया कुआं से वापस किया जाएगा। यातायात आईबीपी चौराहा की ओर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बांगरमऊ सफीपुर से उन्नाव की ओर आने वाले वाहनों को दोस्तीनगर तिराहा से हरदोई ओवरब्रिज होते हुए लखनऊ बाईपास भेजा जाएगा। गदनखेड़ा बाईपास से शहर की ओर आने वाले कामर्शियल और भारी वाहनों को वकीलों वाले रामलीला मैदान से डायवर्ट करते हुए नहरिया से मगरवारा भेजा जाएगा। ऐसे ही मगरवारा से आने वाले वाहनों को इसी रास्ते गदनखेड़ा बाईपास निकाला जाएगा। यह व्यवस्था बुधवार सुबह छह बजे से देर रात जुलूस समाप्त होने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed