फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   B.Ed exam will be conducted under the surveillance of CCTV cameras

Unnao News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी बीएड की परीक्षा

Sun, 07 Jul 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
B.Ed exam will be conducted under the surveillance of CCTV cameras
उन्नाव। बीएड छात्रों की परीक्षाएं नौ जुलाई से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा दो पालियों में सपंन्न कराई जाएंगी। दोनों पालियों में 2970 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन




बीएड तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की शुरू हो रही परीक्षाओं में पहली पाली में द्वितीय और दूसरी पाली में चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें डीएसएन डिग्री कॉलेज में दोनों पालियों में 950-950, श्रीनारायण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सुबह पाली में 130 और शाम पाली में 100, इंदिरागांधी राजकीय महाविद्यालय बांगरमऊ में सुबह और शाम पाली में 150-150, राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा में दोनों पालियों में 100-100 और राजकीय महाविद्यालय गोसाईंखेड़ा में दोनों पालियों में 170-170 छात्र परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। सुबह पाली की परीक्षा सुबह 9 से 10:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षाएं 12 जुलाई को समाप्त होंगी।
विज्ञापन


बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक विपिन सिंह ने बताया कि परीक्षा की मॉनीटरिंग सीसीटीवी से की जाएगी। सभी कैमरे विश्वविद्यालय के सेंटर से जोड़े गए हैं। विश्वविद्यालय से सचल दल बनाए गए हैं। वह परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे। राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग टूर्नामेंट में सर सैयद स्कूल बना विजेता

उन्नाव। भगवती एजुकेशन सेंटर व सनशाइन पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में जनपद स्तर पर दो दिवसीय सीआईएससीई योग टूर्नामेंट का आयोजन पांच व छह जुलाई को किया गया। थ्समें कानपुर और उन्नाव के कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अंडर 17 तथा अंडर 19 छात्र वर्ग में सर सैयद स्कूल की टीम विजेता रही। अंडर 19 छात्रा वर्ग में सर सैयद के प्रतिभागियों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 17 छात्र वर्ग के तीन, अंडर 19 छात्र वर्ग के पांच और अंडर 19 छात्रा वर्ग के दो प्रतिभागियों का चयन लखनऊ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रबंधन तथा सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed