फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Balcony of a dilapidated house collapses in Dhawan Road Market.

Unnao News: धवन रोड मार्केट में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, हादसा बचा

Mon, 28 Sep 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Balcony of a dilapidated house collapses in Dhawan Road Market.
घटनास्थल का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह व ईओ राम आसरे कमल। संवाद
उन्नाव। बारिश के बीच रविवार को धवन रोड स्थित दादा मियां चौराहे के पास एक 90 साल पुराने जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिर गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में छज्जा गिरने से खलबली मच गई। गनीमत रही कि छज्जे के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और नगर पालिका ईओ राम आसरे कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। छज्जा गिरने के बाद आसपास के लोगों में जर्जर मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर पालिका प्रशासन ने करीब डेढ़ महीने पहले शहर में जर्जर मकानों को चिह्नित किया था। गृहस्वामियों को नोटिस देकर उन्हें गिराने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद कई मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, मकान मालिक आशीष शुक्ला को भी करीब एक माह पहले मकान गिराने का नोटिस दिया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आशीष शुक्ला को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। आशीष शुक्ला ने सोमवार को मकान को स्वयं ध्वस्त करने के लिए लिखित में सहमति दी है। यदि सोमवार को मकान नहीं गिराया जाता है, तो मंगलवार को प्रशासन की ओर से जर्जर मकान गिराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed