फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ba school student will get computer education

कंप्यूटर के ज्ञान से दक्ष होंगीं ‘बा’ स्कूलों की छात्राएं

Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ba school student will get computer education
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राएं अब कंप्यूटर में दक्ष होंगी। स्कूलों में लैब बनाकर इसके लिए शिक्षक की तैनाती भी की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक ने इसके निर्देश दिए हैं। कंप्यूटर खरीद के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 13 ब्लॉकों में संचालित बा स्कूलों में 1300 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन छात्राओं के रहने खाने की सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए पूर्णकालिक व अंशकालिक डिग्रीधारी शिक्षकों की विषयवार तैनाती की गई है। इसमें कंप्यूटर के शिक्षक भी शामिल हैं। कंप्यूटर की लैब न होने से छात्राएं इसका प्रशिक्षण नहीं ले पा रहीं हैं। अब हर स्कूल में लैब बनाकर छह-छह कंप्यूटर रखवाए जाएंगे। कंप्यूटर के साथ यूपीएस, स्पीकर, हेडफोन व प्रिंटर भी लगेंगे। इसको खरीदने के लिए करीब 5 लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि कंप्यूटर लैब बनवाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। बजट आ चुका है। स्थापना करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी करेगी निगरानी
कंप्यूटर लैब की स्थापना के कार्य की निगरानी सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। सीडीओ अध्यक्ष व बीएसए संयोजक होंगे। साथ ही एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, डीएम की ओर से नामित तकनीकी विशेषज्ञ व नामित एक अधिकारी के साथ ही बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed