फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ayog member meats rape victim girl

बच्ची के घर गए राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य

Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ayog member meats rape victim girl
हसनगंज (उन्नाव)। दुष्कर्म के बाद बच्ची को छत से फेंके जाने के मामले में शनिवार को राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली और बच्ची का हालचाल जाना। पता चला कि बच्ची को अस्पताल से एक दिन में ही छुट्टी दे दी गई। इस पर उन्होंने सीएमओ से नाराजगी जताई। आनन फानन बच्ची को अस्पताल में फिर से भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को पड़ोसी युवक टॉफी का लालच देकर घर ले गया था। वहीं उससे दुष्कर्म किया था। हत्या के इरादे से बच्ची को छत से फेंक दिया था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर शनिवार सुबह 10 बजे राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रीति सिंह, सुरेश द्विवेदी व उपेंद्र तिवारी के साथ बच्ची के घर पहुंचे। उन्होंने बच्ची और अन्य लोगों के बयान लिए। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने पर पुलिस टीम को शाबासी दी। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर के बच्ची की एक दिन में ही छुट्टी कर दिए जाने पर नाराजगी जताई। थोड़ी ही देर में सीएमएस डा. पवन सिंह ने बच्ची को अस्पताल बुलाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी का निरीक्षण किया
हसनगंज सीएचसी में डॉक्टर का हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो उसमें कई चिकित्सकों के छुट्टी पर होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने मोबाइल से रजिस्टर की फोटो खींची। सीएचसी में बंद पड़े कमरे में रखी एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन के न चालू होने की जानकारी अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार से ली। सदस्य ने डॉक्टरों की सूची का चार्ट लगवाने के निर्देश दिए। मरीजों से दवा मिलने की जानकारी ली। इस मौके पर डॉ. राकेश गुप्ता व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed