फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Attempt to save those responsible in case of remarriage

Unnao News: दोबारा शादी करने के मामले में जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश

Tue, 20 Feb 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 20 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Attempt to save those responsible in case of remarriage
फालोअप
विज्ञापन


-ग्राम विकास अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर पुलिस ने लौटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दाेबारा शादी रचाए जाने के मामले में अब जिम्मेदारों को बचाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। अविवाहित और पात्रता का प्रमाणपत्र देने वाले ग्राम विकास अधिकारी ने सोमवार शाम वर और वधू के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने तहरीर में ग्राम प्रधान व सचिव का नाम न होने पर तहरीर लाैटा दी। उन्होंने एसडीएम के निर्देश के बाद ही तहरीर लेने की बात कही।
ब्लाक बीघापुर में शनिवार काे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 39 जाेडे परिणय सूत्र में बंधे थे। जिसमें जिम्मेदारों की मिलीभगत से एक फर्जीवाड़े ने सबकाे चाैंका दिया था। सुमेरपुर ब्लाक के जगतपुर निवासी देवदत्त उर्फ पुत्तन की बेटी रेखा ने बीघापुर ब्लाक के कुंभी निवासी जितेंद्र के साथ पहले से शादीशुदा होने के बावजूद मिलने वाले धन के लालच में दोबारा से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

मामला जब खुला तो समाज कल्याण विभाग हरकत में आया और अविवाहित और पात्रता का प्रमाण पत्र देने वाले जिम्मेदाराें ने सामान वापस लेकर साेमवार काे सिर्फ लाभार्थी के खिलाफ थाने में फर्जीवाड़े की तहरीर दी। बिहार थाना प्रभारी शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर में जिम्मेदार ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के नाम न होने से एसडीएम से बात कर तहरीर वापस कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर मामले में जिम्मेदार दाेषियाें के नाम शामिल होने के बाद ही कार्रवाई करेंगे। सीडीओ प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed