फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Artio continue to oppose the third day

तीसरे दिन भी एआरटीओ में विरोध जारी

Sun, 21 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 21 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Artio continue to oppose the third day

उन्नाव। मिर्जापुर एआरटीओ से प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा की गई अभद्रता पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज एआरटीओ कार्यालय में अधिकरियों व कर्मचारियों का विरोध शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सभी ने काली पट्टी बांधकर काम किया। चेतावनी दी कि सोमवार तक यदि मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया पर मिर्जापुर एआरटीओ चुन्नीलाल के साथ गालीगलौज करने का आरोप है। मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े परिवहन विभाग के कर्मचारी तीन दिन से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि यदि इसी प्रकार चलता रहा तो कार्यालय में काम करना मुश्किल हो जाएगा। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। विरोध करने वालों में मुख्य रूप से एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई, आरआई रामबचन गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, आशीष मिश्रा, त्रिभुवन भंडारी, विनोद वर्मा, अनिल शुक्ला, सुरेश शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, स्वपिभनल तिवारी, वीना सोनी, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed