{"_id":"681f947b06c746979f09c8e0","slug":"application-for-admission-in-chief-ministers-abhyudaya-scheme-begins-unnao-news-c-221-1-sknp1055-130816-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 20 मई कर दी गई है। इसमें ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन कराने की सुविधा दी गई है।
प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा (प्रा), राज्य सिविल सेवा (प्रा) परीक्षा, नीट/जेईई/एनडीए एवं एसएससी (एक दिवसीय परीक्षा) की छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क तैयारी कराती है। इस योजना में छात्र-छात्राओं के चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह ने बताया कि ऑफ व ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अंतिम तिथि 20 मई है। कोचिंग सत्र संचालन की अनुमानित तिथि एक जुलाई है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रदेश स्तर की वेबसाइट abhyuday-one पर और ऑफलाइन पंजीकरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में स्थित स्काउट भवन में कराया जा सकता है। योजना की अधिक जानकारी के लिए कोर्स कोऑर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9670076369 से संपर्क किया जा सकता है। आवेदक एक से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। बताया कि योजना में प्रवेश परीक्षा या मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जा सकता है। इसका निर्णय आने वाले आवेदन पत्रों को देखकर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न कोर्स की अलग-अलग है पात्रता
-नीट/जेईई के लिए कक्षा-11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र/छात्राएं पात्र होंगे।
-यूपीएससी/यूपीपीएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए स्नातक अंतिम वर्ष अथवा उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं पात्र होंगे।
-एनडीए के लिए कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र/छात्राएं पात्र होंगे।
-एसएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं पात्र होंंगे।