फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Alternative route built near Sai river bridge

Unnao News: सई नदी पुल के पास बनाया वैकल्पिक रास्ता

Mon, 04 Dec 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 04 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Alternative route built near Sai river bridge
फॉलोअप
विज्ञापन



फोटो-10



ग्रामीणों के लिए सई नदी पुल के पास बनाया गया वैकल्पिक रास्ता

जर्जर पुल की मरम्मत के चलते रास्ता बंद होने से आ रही थी दिक्कत

राहगीरों की समस्या पर खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी

औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर कस्बा औरास में सई नदी के जर्जर पुल की मरम्मत के चलते बंद किए गए आवागमन को सुचारू रखने के लिए रविवार को वैकल्पिक रास्ता बनाया गया। पीडब्ल्यूडी के जेई के अनुरोध पर नगर प्रशासन रास्ता बनवा रहा है।


औरास कस्बे के बगल से गुजरी सई नदी पर सन 1965 में पुल का निर्माण कराया गया था। 58 साल पुराने पुल को पीडब्ल्यूडी ने अप्रैल 2023 में जर्जर घोषित किया था। जिला प्रशासन की अनुमति पर पुल के दोनों छोरों पर सडक़ पर आधी-आधी दीवार बनाकर भार वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया था। तबसे उन्नाव के अलावा सीतापुर, हरदोई, लखीमपुरखीरी और लखनऊ आदि जिलों को जाने वाले भारी वाहन 30 किमी का चक्कर लगाकर गंतव्य को पहुंच रहे थे। चार पहिया, हल्के वाहन ,बाइक सवार और पैदल निकलने वालों पर कोई रोक नहीं थी। पुल की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इसके बाद शासन ने मरम्मत के लिए पैसा स्वीकृत करते हुए 39 लाख रुपये का बजट जारी किया था। गुरुवार से पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। दो दिन तक क्रैक भरने बाद शनिवार सुबह कोठियों पर बैरिंग और ऊपरी सतह पर काम शुरू करने के लिए सभी तरह के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगा दी थी। बिना वैकल्पिक रास्ता बनाए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। राहगीरों की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के जेई महेश सिंह ने नगर प्रशासन से वैकल्पिक रास्ता बनवाने का अनुरोध किया। रविवार को नगर अध्यक्ष राकेश कुमार ने इनायतपुर बर्रा की ओर से नदी में 16 सीमेंटेड पाइप डलवाकर रास्ता बनवाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed