फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Allegations of fake revelations, uproar in SP office

फर्जी खुलासे का आरोप, एसपी दफ्तर में हंगामा

Tue, 16 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fake revelations, uproar in SP office
एसपी कार्यालय में हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराते मोहान विधायक ब्रजेश रावत - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गल्ला व्यापारी को लहूलुहान कर एक लाख की लूट का राजफाश करने वाली अजगैन पुलिस पर आरोपियाें के परिजनों ने फर्जी खुलासे का आरोप लगाकर एसपी दफ्तर में हंगामा किया। सरकार विरोधी नारे लगने पर वहां मौजूद मोहान विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाकर जांच कराने का आश्वासन दिया। पुलिस कार्यशैली पर नाराज विधायक ने सरकार की छवि खराब करने में अजगैन और सोहरामऊ थाने को अव्वल बताया है। उन्होंने चुनावी रंजिश में फर्जी मामले में निर्दोषों को फंसाने का आरोप भी लगाया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी गल्ला व्यापारी ने गांव के छोटू, गुड्डू, दिनेश व जगदीशपुर गांव निवासी सोनू पर 18 जनवरी को मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में 65 हजार की नगदी बरामद करने का दावा कर रविवार को सभी आरोपियों को जेल भेजा था। पुलिस के खुलासे को फर्जी बता आरोपियों के परिजन सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचे और हंगामा कर सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

नारेबाजी सुन सोहरामऊ के एक मामले में एसपी आनंद कुलकर्णी से मिलने पहुंचे विधायक ब्रजेश रावत उनके कार्यालय कक्ष से बाहर आए। विधायक ने कहा कि जेल भेजे गए आरोपियों में एक के पिता प्रधान पद के प्रबल दावेदार हैं। दूसरे पक्ष के लोगों को यह रास नहीं आ रहा था। इस पर उसने अजगैन पुलिस के साथ षड़यंत्र रच उनके बेटे समेत सहयोगियों को लूट में फंसाकर जेल भेज दिया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शिकायत मिली है। सच सामने लाने के लिए जांच कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावत बोले, विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
विधायक ब्रजेश रावत ने कहा कि अजगैन और सोहरामऊ थाना पुलिस लगातार गड़बड़ी कर रही है। मामले को विधानसभा में उठाएंगे। आरोप लगाया कि लूट की घटना में अजगैन पुलिस की गढ़ी कहानी की फोन रिकार्डिंग मौजूद है। मुकदमे से बाहर निकालने का झांसा देकर उससे 80 हजार रुपये लेकर उन्हीं को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed