अचलगंज। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर गुरुवार रात कोहरे के दौरान ट्रक और डंपर में तेज टक्कर हो गई। डंपर पानी भरी खंती में पलट गया, जबकि ट्रक दीवार तोड़ते हुए एक घर में घुस गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर दोनों वाहनों के चालकों और क्लीनरों को निकाला।
पुरवा-अचलगंज मार्ग पर गुरुवार रात करीब 10 बजे पुरवा की ओर जा रहा मौरंग लदा डंपर भंगियाखेड़ा गांव के पास पुरवा की ओर से आ रहे खाली ट्रक में टकरा गया। तेज टक्कर लगने से डंपर, सड़क किनारे पानी भरी खंती में पलट गया। ट्रक सड़क किनारे स्थित जयशंकर यादव के घर की दीवार तोड़ते हुए घुस गया। गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि मकान का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
कानपुर के घाटमपुर निवासी डंपर चालक सुधीर (40), पतारा निवासी क्लीनर अमन (35) और रायबरेली के गोविंदपुर निवासी ट्रक चालक अमरेश और क्लीनर अन्नू वाहन में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालकों को निकालने के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान अग्निशमन टीम भी पहुंच गई और करीब एक मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे दोनों चालकों और क्लीनरों को निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों का अब जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण