फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Acharya Yogesh is giving cultural and bookish education in Gurukul.

Unnao News: गुरुकुल में सांस्कृतिक और किताबी शिक्षा दे रहे आचार्य योगेश

Thu, 20 Jun 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Acharya Yogesh is giving cultural and bookish education in Gurukul.
बेहटा मुजावर। तमोरिया बुजुर्ग (नौशाहरा) गांव में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक शिक्षा मिले इसके लिए गुरुकुल खोला गया है। यहां छात्रों को सनातन धर्म के तौर तरीके सिखाए जाते हैं और धार्मिक ग्रंथों के साथ ही किताबें भी पढ़ाई जाती हैं।
विज्ञापन

तमोरिया बुजुर्ग गांव निवासी योगेश शुक्ला ने संस्कृति और आधुनिकता का संगम करते हुए गांव में (राष्ट्रोत्थान गुरुकुलम) नाम से गुरुकुल का संचालन किया है। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के इस गुरुकुल की शुरुआत 11 बालकों से हुई है। छात्र शिखा रखते हैं और पीले वस्त्र पहनकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। सुबह पढ़ाई की शुरुआत वेदमंत्रों से शुरू होती है और किताबी ज्ञान के साथ संपन्न होती है।
विज्ञापन

संचालक योगेश शुक्ला बीएससी केमेस्ट्री और मैथमेटिक्स से पढ़ाई करने के साथ तीन साल यूपीएससी की तैयारी भी की। उन्होंने बताया कि गुरुकुल चलाने की विधा उन्होंने अपने दादा जी से सीखी और गुरुकुल में जाकर ज्ञान भी लिया। अब अपने जिले में इसका संचालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि इस आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी अपने धर्म को पहचाने। यहां किताबी ज्ञान के साथ गुरुकुल का वातावरण इसे अन्य शिक्षण संस्थानों से अलग बनाता है। महर्षि संदीपनी शिक्षा बोर्ड (केंद्र सरकार) से मान्यता लली है। गुरुकुल के छात्र पूरे देश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में दाखिला लेने में समर्थ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed