फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accident

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Sun, 07 Aug 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
accident
रोती बिलखती मृतक अनिल की पत्नी शिल्पी। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार को कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चालक को कंटेनर समेत पकड़ लिया है। इसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

ग्रामसभा गोसा प्रयागपुर के मजरा भारतखेड़ा निवासी रामस्वरूप का बेटा अनिल (25) गौरा गांव निवासी बहन मंजू के घर बाइक से गया था। दोपहर तक वहां रुकने के बाद गौरा गांव निवासी साथी जयराम के पुत्र नरेश (28) को साथ लेकर पड़ोसी गांव मुस्तफाबाद के लिए निकला था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गौरैया गांव के पास लखनऊ की ओर जा रहे कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अनिल जयपुर में गमला बनाकर परिवार का पालन पोषण करता था। वह इकलौता था। बेटे की मौत से मां निर्मला, पत्नी शिल्पी, बेटी माही, बेटों में अनुज व सिद्धार्थ रो-रोकर बेहाल हैं। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को ही वह जयपुर से घर आया था। मृतक नरेश की मां मालती की मौत हो चुकी है। छोटा भाई सर्वेश महाराष्ट्र में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed