{"_id":"600b025b8ebc3e32e764f467","slug":"accident-unnao-news-knp607545164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक और फुफेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक और फुफेरे भाई की मौत
विज्ञापन
मृतक सौरभ का फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। युवक व उसके फुफेरे भाई की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रामा सेंटर में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया।
नई सराय निवासी सौरभ (20) पुत्र जगदीश की एक साल की भतीजी अंशी का गुरुवार को जन्म दिन था। इसमें शामिल होने के लिए सौरभ का फुफेरा भाई लखनऊ के ठाकुरगंज के हैदरगंज निवासी राहुल (22) पुत्र बद्री प्रसाद कार से पहुंचा था। बर्थ-डे पार्टी के बाद गुरुवार रात 11 बजे सौरभ व राहुल कार से घूमने के लिए निकले। रात 12 बजे दोनाें मोहान की ओर से घर लौट रहे थे। गांव के बाहर कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनाें को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा।
वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सौरभ पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। उसका फुफेरा भाई ग्रेजुएशन के बाद पढ़ाई छोड़कर घर पर ही था। सौरभ दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से मां विमला और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। राहुल की मौत से मां राजरानी बेसुध हो गई। राहुल दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई सुभाष शव देख बेहाल हो गया। सौरभ की भाजपा में सक्रियता होने से क्षेत्रीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश वर्मा ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।- फोटो : UNNAO
विज्ञापन