{"_id":"9bebac70b490240c9f6505d637f9c23a","slug":"aaryaavart-of-rural-bank-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यावर्त ऑफ ग्रामीण बैंक में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यावर्त ऑफ ग्रामीण बैंक में चोरी
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद आर्यावर्त ऑफ ग्रामीण बैंक में रविवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने तिजोरी काटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। चोर बैंक में लगे दो कंप्यूटर सेट व एक मोबाइल ले गए। इसके पूर्व चोरों ने सीसी टीवी कैमरे व सायरन के तार भी काट दिए। सोमवार को घटना की जानकारी हुई। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रसूलाबाद कसबा में उन्नाव-मियागंज मार्ग पर स्थित आर्यावर्त ऑफ ग्रामीण बैंक के पीछे की दीवार में रोशनदान काटकर चोर बैंक में दाखिल हुए। दीवार के पास ही एक सीढ़ी पड़ी मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर सीढ़ी की मदद से रोशनदान तक पहुंचे होंगे। चोरों ने बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे और सायरन के तार काट दिए। यहां दीवार से सटी तिजोरी का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। लॉक तोड़ने की कोशिश में उसका हैंडिल भी टूट गया। ने यहां रखे दो कंप्यूटर व सीपीयू, बैंक का मोबाइल फोन और एक गैस सिलेंडर उठा ले गए। सोमवार करीब दस बजे बैंक मैनेजर फूल सिंह व अन्य स्टाफ ने जैसे ही बैंक खोला सारा सामान बिखरा पड़ा था। मैनेजर ने आसीवन थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष आरएल पटेल मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। बैंक मैनेजर ने फूल सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि चोर लॉकर नहीं तोड़ पाए वर्ना कई लाख का नुकसान होता। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच कर जल्द से जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीसी टीवी कैमरे नहीं कर रहे थे काम
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जिस समय चोर बैंक के भीतर दाखिल हुए सीसी टीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। बैंक मैनेजर फूल सिंह ने थानाध्यक्ष को बताया कि इंवर्टर की बैटरी खराब होने से जितनी देर लाइट आती है या जनरेटर चलता है सीसी टीवी कैमरे भी उतनी ही देर चल पाते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर कैमरे काम कर रहे होते तो बैंक में दाखिल होते समय चोरों की फुटेज आ जाती और चोरों की पहचान करने में आसानी होती।
विज्ञापन
हो सकता है शनिवार रात को हुई हो वारदात
घटना को अंजाम देने वाले चोर काफी शातिर हैं। इसी लिए उन्होंने ऐसा दिन चुना जिस दिन बैंक बंद रहती है। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना रविवार रात को ही हुई यह कह पाना मुश्किल है। पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि चोरों ने शनिवार रात को ही घटना को अंजाम दिया हो ताकि अगर देर हो जाए तो भी वह आसानी से नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर सकें। रविवार को बैंक बंद रही और सोमवार को जब बैंक खुली तो घटना का पता चला।