{"_id":"61f6e048d48f0a0af17766d2","slug":"aag-unnao-news-knp677996671","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, उठीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, उठीं लपटें
विज्ञापन
बैंक में आग लगने की घटना में जांच करती अग्रिशमन टीम। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोती नगर स्थित केनरा बैंक का रविवार की शाम अचानक सायरन बजने से अफरातफरी मच गई। बैंक से धुआं निकलता देख दमकल व बैंक कर्मियों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने शटर खुलवाया तो भीतर धुएं का गुबार व तारों से उठती लपटाें नजर आईं। दमकल कर्मियों ने पानी का बौछार कर आनन-फानन आग पर काबू लिया। ा।
रविवार का अवकाश होने से बैंक बंद था। शाम लगभग चार बजे बैंक का सायरन अचानक बजने लगा। अनहोनी की आशंका पर राहगीर ठिठक गए। आसपास के घरों व दुकानों से लोग बाहर आ गए। बैंक से धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल कर्मियों व केनरा बैंक की अधिकारी प्रतिभा सिंह को घटना की जानकारी दी। प्रतिभा सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची गई। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश टीम के वहां पहुंच गए। बैंक का शटर उठाकर दमकल कर्मियों देखा तो अंदर सीपीयू रूम में चेंज ओवर के पास लगे तारों में आग लगी थी।ं दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ताराें के जलने के अलावा बैंक में कोई नुकसान नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश तिवारी ने बताया कि उन्हें बैंक के सर्वर रूम में हीटर व इंडेक्शन रखा मिला। इस पर बैंक अधिकारी को हिदायत दी गई है।