{"_id":"686ac5a1e6ede0d8bf011a66","slug":"a-young-man-died-after-colliding-with-a-tower-wagon-not-identified-unnao-news-c-221-1-uno1001-133580-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टावर वैगन से टकरा कर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टावर वैगन से टकरा कर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
Mon, 07 Jul 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोनिक। दही थानाक्षेत्र के झंझरी क्रॉसिंग के पास शनिवार रात आठ बजे टावर वैगन से टकराकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जांच की। पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
टावर वैगन शनिवार रात कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। झंझरी रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद भी युवक ने निकलने का प्रयास किया तो उसी से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने सोनिक स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि युवक की उम्र करीब 32 साल के आसपास है। वह टीशर्ट, काली बनियान, काली पैंट पहने है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।