{"_id":"5c3104b5bdec2256e37bcf60","slug":"a-fireball-made-of-mercedes-car-at-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी मर्सडीज कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी मर्सडीज कार
Sun, 06 Jan 2019 12:55 AM IST
संतोष भदौरिया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Published by: संतोष भदौरिया
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर जलती कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बाबूखेड़ा गांव के निकट शुक्रवार रात एक मर्सडीज कार में आग लग गई। कार सवारों ने भागकर जान बचाई। जब तक आग बुझाई जाती तब तक वह पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग से एक्सप्रेस-वे पर करीब 30 मिनट यातायात भी प्रभावित हुआ।
लखनऊ के चित्ताखेड़ा ऐशबाग निवासी बिंदेश्वर तिवारी, रेलवे कालोनी निवासी मोहित पालीवाल के साथ मर्सडीज कार से दिल्ली जा रहे थे। शुक्रवार रात 11 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव के निकट उनकी कार अचानक बंद हो गई। बिंदेश्वर के अनुसार उन्होंने जैसे की कार का बोनट खोला तभी उसमें आग भड़क उठी। उन्होंने कार से दूर हटकर अपनी जान बचाई। जब तक वह आग बुझाने का इंतजाम करते तब तक आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। लगभग तीस मिनट तक कार से आग की लपटें उठती रही। कार से आग की लपटें उठने से एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। आग बुझने के बाद पहुंची पुलिस ने कार को टोचन करा टोल बैरियर के निकट खड़ी करवा दिया। घटना के बाद बिंदेश्वर तिवारी अपने मित्र के साथ दूसरे वाहन से दिल्ली चले गए।