फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सभासद पति को दरोगा ने पीटा

सभासद पति को दरोगा ने पीटा

Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 06 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
औरास। कस्बे के बाजार में शनिवार को विजयदशमी के दौरान जयकारा लगाने पर हल्का दरोगा ने सभासद पति को पीट दिया। नगर पालिका चेयरमैन के पति ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने सभासद पति पर गाली देने का आरोप मढ़ दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामला शांत कराया। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन, सभासद पति और कस्बे के एक युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ितों ने एसपी से मामले की जांच कराकर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 की सभासद राजेश्वरी, इनके पति बड़क्के, सभासद बृजेश, सभासद मुन्नीलाल आदि ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि नगर पंचायत औरास स्थित बाजार में विजयदशमी पर्व मना रहे थे। रावण के पुतले पर आग लगते ही लोग भगवान राम, शिव आदि के जयकारे लगाने लगे। इसी बीच सभासद राजेश्वरी के पति बड़क्के भी जयकारे लगाने लगा। आरोप है कि वहां पर मौजूदा हल्का दरोगा ने सभासद पति को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। कार्यक्रमस्थल पर मौजूद चेयरमैन पति जनार्दन कनौजिया ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने बताया कि वह गाली दे रहा है। अन्य सभासदों ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने थानाध्यक्ष को मौके पर बुला लिया। किसी तरह मामले को शांत करा दिया गया। इसके बाद रात में उमेश मौर्या की तहरीर पर पूर्व चेयरमैन जनार्दन कनौजिया, हरिश्चंद्र, सभासद पति बड़क्के पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। लोगों का आरोप है कि दरोगा करीब 4 वर्षों से हल्के में तैनात है। होली पर भी रंग खेल रहे युवकों को दौड़ाकर पीटा था। बताया कि दो बार ट्रांसफर हो चुका है लेकिन राजनैतिक दबाव के कारण हर बार रुकवा देता है। एसपी ने सीओ हसनगंज को मामले की जांच कर शाम तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed