{"_id":"40-167748","slug":"Unnao-167748-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिर कर घायल बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिर कर घायल बालिका की मौत
Unnao
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
बछौरा। पुआल फेंकते समय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है जमीन पर रखे पत्थरों से बालिका के सिर में लगी गंभीर चोट जानलेवा साबित हुई।
मौरावां थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा निवासी रघुबीर की 15 वर्षीय पुत्री दीपांशी गुरुवार दोपहर छत पर रखे पुआल के ढ़ेर को जमीन पर फेंक रही थी। पुआल फेंकते समय दीपांशी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह पुआल सहित छत से नीचे आ गिरी। जमीन पर रखे पत्थरों के ढ़ेर से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन फौरन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में दीपांशी की मौत हो गई। घटना के वक्त दीपांशी के माता-पिता लखनऊ दवा लेने गए थे। वहीं गुरुवार दोपहर मौरावां थाना क्षेत्र के अकोहरी मोड़ पर कार की टक्कर से अकोहरी निवासी शत्रुघभन बाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में अनियंत्रित बाइक साइकिल से जा भिड़ी। इससे बाइक सवार मौरावां के जगतपुर निवासी मनोज और उसकी पत्नी रूबी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल दंपति को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।