फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   संचालन समिति सदस्य अपनी जिम्मेदारियां समझ बनाएं भाजपा सरकार

संचालन समिति सदस्य अपनी जिम्मेदारियां समझ बनाएं भाजपा सरकार

Sun, 06 Jan 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
संचालन समिति सदस्य अपनी जिम्मेदारियां समझ बनाएं भाजपा सरकार
बांगरमऊ। स्थानीय निरीक्षण भवन में भाजपा लोकसभा संचालन समिति के सभी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री अवनीश सिंह ने कहा कि संचालन समिति के सभी सदस्य एक जिम्मेदार भूमिका में है। सभी को अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए फि र से भाजपा की सरकार बनाना है। अजीत सिंह ने मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों से मंडल के सेक्टर से लेकर बूथ तक की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी ने प्रत्येक बूथ में संगठन खड़ा किया है। पार्टी युद्धस्तर पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बैठक को लोकसभा पालक सरोज सिंह चौहान तथा विस्तारक अमन शुक्ल ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रुप से शिवप्रकाश शर्मा, डा. अवधेश सिंह गौर, राकेश गुप्ता, मुकेश पाल, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मेलन करेगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मेलन आयोजित करने के लिए जिले में 9 सदस्यों की टीम गठित की गई है। यह टीम केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की लोक हितकारी उपलब्धियों को जन-जन में प्रचारित करेगी। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रबुद्ध जन अभिमान अभियान के जिला प्रमुख संजय शुक्ला ने बैठक में कहा कि समाज के प्रबुद्धजनों का एक बड़ा सम्मेलन एक माह की अवधि में कमिश्नरीस्तर पर आयोजित होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में गणेश मिश्रा, मनोज निगम, रमेशचंद्र तिवारी, बृजकिशोर शर्मा, विश्वास त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed