फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   56 thousand robbed on the strength of a gunman from a salty businessman

नमकीन व्यवसायी से तमंचे के बल पर 56 हजार की लूट

Tue, 04 Aug 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
56 thousand robbed on the strength of a gunman from a salty businessman
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। बिधूना से नमकीन बेचकर खुद की टेंपो से अकेले लौट रहे व्यवसायी को 6 बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोककर 56 हजार रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बयान दर्जकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुप्पापुर निवासी सुनील कुमार पुत्र सुबेदार नमकीन का व्यापार करता है। सोमवार को वह खुद की टेंपो से नमकीन बेचने बिठूर कानपुर गया था। देर शाम वह टेंपो लेकर घर लौट रहा था। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भुड्ढा-सिरधरपुर मार्ग पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के निकट बदमाशों ने सड़क पर दूसरा टेंपो खड़ा कर व्यवसायी को रोक लिया। बदमाशों में से एक ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। अन्य साथियों ने व्यापारी के पास से नमकीन बिक्री के 56,100 रुपये लूट लिए और अपनी टेंपो से भाग निकले। पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाल बांगरमऊ भावनाथ चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। पीआरवी से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने घटना में किसी परिचित का हाथ होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed