{"_id":"67c34bd6ddc8f54837068cb0","slug":"3265-income-tax-payers-embezzled-the-farmers-share-of-samman-nidhi-unnao-news-c-221-1-sknp1055-127630-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 3265 आयकर दाताओं ने डकारी किसानों के हिस्से की सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 3265 आयकर दाताओं ने डकारी किसानों के हिस्से की सम्मान निधि
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) में 3265 अपात्र पाए गए हैं। आधार सत्यापन में आयकरदाता होने की पुष्टि पर अब तक इनके खातों में भेजी गई 2.58 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
एक फरवरी 2019 को मोदी सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इसके तहत दो हेक्टेयर यानी अधिकतम आठ बीघा जमीन वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। हर चार माह में दो हजार रुपये की किस्त किसानों के खाते में भेजी जाती है। छह माह पूर्व किसानों का आधार सत्यापन कराया गया था। इसमें 3265 किसान ऐसे मिले जो हर साल आयकर जमा करते हैं। आयकरदाता होने के कारण उन्हें योजना के लिए अपात्र पाया गया। इन आयकरदाताओं को 2.58 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। अब इन अपात्रों से रिकवरी होगी।
हसनगंज के रामखेलावन शिक्षा विभाग से हैं। वह सालाना आयकर भी देते हैं। इसके बाद भी उनको किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। इनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की पांच किस्ते पहुंची हैं।
विज्ञापन
सफीपुर के केशवलाल राजस्व विभाग में कार्यरत हैं। वह आयकरदाता भी हैं। गांव में खेती होने से नाम किसान सम्मान निधि में है। इनके बैंक खाते में दो हजार रुपये के हिसाब से चार किस्तों का पैसा पहुंचा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अपात्रों से कराई जा रही है रिकवरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले आयकरदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे जल्द ही सम्मान निधि की ली गई धनराशि वापस करने के लिए कहा गया है। जिन्होंने ऐसा नहीं किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- शशांक कुमार, प्रभारी उपकृषि निदेशक।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
11595 दंपती ले रहे सम्मान निधि, सत्यापन के आदेश
आयकर दाताओं के साथ ही 11595 दंपतियों के सम्मान निधि लेने की जानकारी सामने आई है। नियमानुसार, यदि खेतिहर भूमि में संयुक्त रूप से दंपती का नाम दर्ज है तो उसमें एक को ही सम्मान निधि मिलनी चाहिए। ऐसे में किसी एक को ही सम्मान निधि देने का नियम है लेकिन इन दंपतियों में दोनों को पीएम किसान का लाभ दिया गया। प्रभारी उपकृषि निदेशक शशांक कुमार का कहना है कि सूची आई है। सत्यापन कराने के आदेश मिले हैं। जल्द ही सत्यापन शुरू कराया जाएगा।