{"_id":"5b75d93b42c7922cc928bdb9","slug":"31534449979-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वार्ड में सोता मिला युवक, अधिकारियों ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वार्ड में सोता मिला युवक, अधिकारियों ने फटकारा
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। महिला अस्पताल में एक युवक सुरक्षाकर्मियों की आंख में धूल झोंककर महिला वार्ड में घुस गया। जब अधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण किया तो युवक बेड पर सोता मिला। चिकित्साधिकारियों ने युवक को फटकार लगाई और बाहर निकाल दिया। गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे होमगार्ड प्लाटून कमांडर ने लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जिला महिला अस्पताल के वार्ड में कुछ देर के लिए उन पुरुषों को प्रवेश दिया जाता है जिनकी महिलाएं वार्ड में भर्ती होती हैं। देर रात वार्ड का निरीक्षण करने पहुंची मैनेजर ममता श्रीवास्तव ने जब युवक को बेड पर सोते हुए देखा तो उसे बाहर निकाला। सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही की सूचना पर प्लाटून कमांडर राजकिशोर गुरुवार सुबह महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-महिला वार्ड में सोता मिला युवक, अधिकारियों ने फटकारा
-प्लाटून कमांडर ने सुरक्षाकर्मियों को लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश