{"_id":"43d24e9f40dd241b3cd469eaa6a67d1e","slug":"29-personnel-absent-from-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के दूसरे दिन 29 कार्मिक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के दूसरे दिन 29 कार्मिक नदारद
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पीठासीन व मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन 29 कार्मिक नदारद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित रहे कार्मिको पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि वह निर्भय, निर्भीक व निडर होकर मतदान कराएं। कहा कि सभी लोग समय से ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। वहीं से पार्टियां रवाना होंगी। ब्लाक मुख्यालय जाने के लिए जिला मुख्यालय से बसों की व्यवस्था की जाएगी। सहायक अभियंता लघु सिंचाई डीपी वर्मा ने कहा कि मतदान की तारीख से एक दिन पूर्व सभी पार्टियां आवंटित विकासखंड पर सुबह सात बजे उपस्थित होंगी। इस दौरान डीडीओ एनबी सविता, सहायक निबंधक सहकारिता आरएस सेंगर, बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे अनुपस्थित
पीठासीन अधिकारी- उमेश कुमार श्रीवास्तव आरएसएस कालेज उन्नाव, विनोद कुमार त्यागी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय, चंद्र कुमार बीईओ कार्यालय बीघापुर, राजकुमार द्विवेदी बीईओ कार्यालय गंजमुरादाबाद, जगदीश नारायण दीक्षित जिला लेखा परीक्षाधिकारी कार्यालय उन्नाव, देवकृष्ण तिवारी प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, विनोद कुमार तिवारी बीईओ कार्यालय सिकंदरपुर करन, सर्वेश कुमार कौशिक व अभिषेक यादव ओपीजेडी इंटर कालेज शुक्लागंज, मुकेश कुमार निगम ईओ गंजमुरादाबाद, राजबहादुर कटियार बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, नवीनचंद्र पांडेय लेखाकार।
विज्ञापन
प्रथम मतदान अधिकारी-सतिनाम, कमलेश यादव व अवधेश कुमार बीएसए कार्यालय हिलौली, संतोष कुमार यादव, रामचंदन, दुर्गा प्रसाद, शैलेंद्र शर्मा, स्वामीलाल व चंद्रशेखर यूपी कोआपरेटिव फेडरेशन लि., गौरव मिश्रा लिपिक, रामनारायण बीएसए कार्यालय नवाबगंज, अशफाक अहमद बीएसए कार्यालय मियागंज, आकाश निगम कनिष्ठ सहायक पीडब्ल्यूडी विभाग, घुरईलाल वेटनरी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कमलेश सिंह बीएसए कार्यालय सरोसी, सुनील कुमार वर्मा बीएसए कार्यालय मियागंज, शैलेश जैन बीएसए कार्यालय औरास।