फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 trains cancelled

अग्निपथ, प्रदर्शन के चलते दो ट्रेनें निरस्त

Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
2 trains cancelled
उन्नाव। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को बंद के एलान को देखते हुए बिहार के रास्ते आने वाली दो ट्रेनें निरस्त रहीं। प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती। डीएम रवींद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने स्टेशन पर चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। जीआरपी और आरपीएफ ने रूट मार्च किया। स्टेशन परिसर में आरपीएफ की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अग्निपथ योजना पर भ्रामक प्रचार फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बिहार में अग्निपथ को लेकर हो रहे प्रदर्शन का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। सोमवार को 1124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस और 2875 नीलांचल एक्सप्रेस निरस्त रहीं। दोनों ट्रेनें निरस्त होने से जिले के करीब 185 यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट अभिषेक कुमार ने भी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। बैठक कर कहा कि स्टेशन पर चौकस निगाह रखी जाए। हर ट्रेन की चेकिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed