फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   2 hours block blocked passengers

ढाई घंटे के ब्लाक ने यात्रियों को रुलाया

Sun, 24 Dec 2017 11:41 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 24 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
2 hours block blocked passengers
train - फोटो : file photo
उन्नाव सोनिक रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरियों किनारे गिट्टी पैकिंग कार्य चल रहा है। रविवार दोपहर बाद ढाई घंटे का ब्लाक लेकर रेल पटरियों को मजबूती देने का काम किया गया। इस दौरान नीलांचल एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। ट्रेनों की चाल बिगड़ने से यात्रियों ने शोर शराबा भी किया।  
विज्ञापन



रविवार दोपहर 12:45 बजे से 3:15 बजे के बीच डाउन व अप ट्रैक पर रेलपथ विभाग ने ब्लाक लेकर तीसरे दिन गिट्टी पैकिंग कार्य जारी रखा। इस दौरान सोनिक से उन्नाव की तरफ रेल पटरियों को मजबूती देने के लिए गिट्टी पैकिंग कराई गई। गिट्टी पैकिंग कार्य के अलावा जर्जर पटरियों का चिन्हीकरण भी किया गया। ब्लाक के चलते नीलांचल एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, पुणे एक्सप्रेस के अलावा लखनऊ-कानपुर मेमू व दो मालगाड़ी प्र्रभावित रहीं।
विज्ञापन



ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। वहीं ट्रेनों की लोकेशन जानने को लेकर यात्रियों व पूछताछ कार्यालय कर्मचारियों से विवाद भी हुआ। इस पर यात्रियों ने शोर शराबा शुरू कर दिया। परिसर में मौजूद जीआरपी व आरपीएफ के सिपाहियों ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed